उत्तराखंड स्वास्थ्य

बागेश्वर डीएम आंकाक्षा ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल

बागेश्वर।(लोक निर्णय)लाथी–मांजखेत मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद आज सुबह जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिला अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से उपचार की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। सोमवार को कीमू से चुचेर की ओर जा रही बारातियों से भरी एक बोलेरो कार लाथी–मांजखेत मार्ग पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव उपाध्याय से वार्ता कर उपचार व्यवस्था की समीक्षा की और यह भी जानकारी ली कि क्या किसी मरीज को विशेष चिकित्सा सुविधा या रेफरल की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना के बाद सोमवार शाम 12 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिनमें से चार को हल्द्वानी रेफर किया गया। एक घायल को सोमवार शाम तथा एक को मंगलवार सुबह डिस्चार्ज किया गया है, जबकि वर्तमान में छह घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि विवाह सीजन के दृष्टिगत ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित अन्य मरीजों से भी उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी भी उपस्थित रहीं। प्रशासन द्वारा पूरे प्रकरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा घायलों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष