उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

उन्मुख पुस्तकालयों पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा पर जोर

काशीपुर। (लोक निर्णय)भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने एशियन लाइब्रेरीज़ के 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आइसीएएल 2026) का औपचारिक उद्घाटन किया। एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन, नई दिल्ली के सहयोग से “विकसित होती सूचना परिदृश्य: पुस्तकालयों को भविष्य के लिए तैयार करना” विषय पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंद बर्धन, आइआइएम काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत,ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति , एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके शर्मा; तथा आइआइएम काशीपुर की पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष प्रो. ए. वी. रमण भी उपस्थित रहे। डा.. आरके शर्मा ने पुस्तकालय पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा वैश्विक ज्ञान आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर बल दिया। आनंद बर्धन ने सूचना की प्रचुरता और डेटा-आधारित शासन के इस युग में पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत, जैसे तक्षशिला और नालंदा, का उल्लेख करते हुए उन्होंने पुस्तकालयों को गतिशील, सुलभ और प्रौद्योगिकी-सक्षम ज्ञान केंद्रों के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा पुस्तकालय अवसंरचना को सुदृढ़ करने और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। प्रोफेसर नीरज द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक पुस्तकालय उभरती प्रौद्योगिकियों द्वारा संचालित सशक्त ज्ञान केंद्रों में परिवर्तित हो रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भविष्य के लिए तैयार पुस्तकालयों को तकनीकी रूप से सुदृढ़, सामाजिक रूप से समावेशी और नैतिक रूप से उत्तरदायी होना चाहिए।जिससे वे भ्रामक सूचनाओं और जानकारी तक असमान पहुंच जैसी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकें। उन्होंने कहा, “पुस्तकालय केवल ज्ञान के भंडारण का स्थान नहीं है; यह वह स्थान है जहाँ समाज अपने भविष्य को आकार देता है।”पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष प्रो. ए. वी. रमण ने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्वचालन की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पुस्तकालय सेवाओं को पुनर्परिभाषित करने तथा सुदृढ़ एवं अनुकूलनशील ज्ञान प्रणालियों के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान सम्मेलन की कार्यवाही का विमोचन किया गया तथा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किए गए।

सत्र का समापन आईआईएम काशीपुर के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद आसिफ खान द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन की कार्यवाही पर आधारित संपादित पुस्तक “विकसित होता सूचना परिदृश्य: पुस्तकालयों को भविष्य के लिए तैयार करना” का विमोचन मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

सम्मेलन के प्रथम दिवस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल आर्काइव तथा ज्ञान प्रबंधन जैसे विषयों पर कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में विद्वानों एवं विशेषज्ञों ने उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़ी संभावनाओं और नैतिक चुनौतियों पर अपने शोध प्रस्तुत किए।

सम्मेलन की थीम पर आयोजित पैनल चर्चा में प्रमुख विशेषज्ञों ने तेजी से बदलते सूचना परिदृश्य में पुस्तकालयों के भविष्य पर विचार-विमर्श किया। दिन का समापन “पुस्तकालयों के लिए एआई-सहायित शोध कार्यप्रवाह” विषय पर आयोजित कार्यशाला के साथ हुआ, जिसमें शैक्षणिक और शोध परिवेश में एआई उपकरणों के एकीकरण पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99