उत्तराखंड राजनीति

चम्पावत में अवस्थापना विकास हेतु 4.78 करोड़ की स्वीकृति

चंपावत। (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने एवं आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 4.78 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है।इससे चम्पावत की तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में जिलाधिकारी चम्पावत के कैम्प कार्यालय एवं आवासीय भवन के निर्माण कार्य के लिए 4.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया गया है।यह निर्माण कार्य क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ अधिकारियों के लिए आवश्यक आवासीय सुविधाओं को भी सुदृढ़ करेगा।मुख्यमंत्री के इस निर्णय से न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति मिलेगी, बल्कि दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र में शासन-प्रशासन की पहुंच और अधिक सशक्त एवं सुगम हो सकेगी। इससे स्थानीय नागरिकों को भी विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ त्वरित एवं बेहतर तरीके से प्राप्त होगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर