ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

अटरिया मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में आज अटरिया मंदिर और मेला परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर ने स्वयं झाड़ू थामकर श्रमदान किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई। अभियान में नगर निगम की टीम, स्थानीय व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अटरिया मंदिर के मुख्य परिसर के साथ-साथ पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई की गई। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को सुंदर और रोगमुक्त बनाना नगर निगम की मुख्य प्राथमिकता है। स्वच्छता का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है। जब नगर का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 7 से 13 अप्रैल तक प्रदेश व्यापी विशेष स्वच्छता और जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। ।इस दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, मंदिर की महंत पुष्पा देवी, मंदिर समिति सचिव पंकज गौड, पार्षद राजेश जग्गा, एमपी मौर्य, बीनू, राधेश शर्मा, कुसुम शर्मा, चंदा, राजू नबियाल, मनोज कर्नाटक, सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, सौरभ गुप्ता, अनुज पाठक, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार