ऊधम सिंह नगर

विधायक ने देव होम्स दुर्गा मन्दिर के सुंदरीकरण कार्य का किया लोकार्पण

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न.16 देव होम्स फेस सात में विधायक निधि से स्वीकृत दुर्गा मंदिर के सुंदरीकरण कार्य लोकार्पण कर निर्माण कार्य को कालोनीवासियों को समर्पित किया।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वार्ड न. 16 क्षेत्र जो नगर निगम रुद्रपुर के सबसे बड़े वार्डो मे से एक है। जहां काफ़ी आबादी निवास करती है तो वहीं विधायक शिव अरोरा द्वारा इस वार्ड में करोड़ों कि लागत के विकास कार्य कराए हैं । जिसमें बगवाड़ा – दक्ष रोड जो इस पूरे वार्ड कि लाइफ लाइन है।जिससे अनेकों कॉलोनी इस मार्ग पर पड़ती है। ऐसे में यह रोड भी विधायक द्वारा राज्य योजना से बनवायी गई। जिस पर आये दिन लोग एक्सीडेंट के कारण चोटिल होते रहते थे। इस मार्ग के बनने से लोगो को काफ़ी राहत मिली।इसके अलवा भी विधायक शिव अरोरा ने कई कॉलोनियों मे मार्ग निर्माण व सुंदरीकरण कार्य करवाए साथ हीं देव होम्स दुर्गा माता मंदिर में सुंदरीकरण लेकर लोगों द्वारा लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इसको विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से स्वीकृत कर सुंदरीकरण कार्य को करवाया। कहा कि विकास कार्यों मे कोई कमी नहीं है लगातार जनता कि मांग के अनुरूप विकास कार्यों को बढ़ाया जा रहा है।इस दौरान अजीत सिंह, केपी राठी, सुधीर चौधरी, एसपी यादव, हरीश मिश्रा, कुबेर चंद्र, जगदीश टम्टा, अमित मिश्रा, विपिन गुप्ता, बालकिशन यादव, प्रिंस यादव, जयंत चौधरी, कृष यादव आदि लोग मौजूद रहें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार