दुआ गैस एजेंसी का फर्जीवाड़ा आया सामने,विधायक के नाम कर दिया डिलीवर
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) भूरारानी स्थित दुआ गैस एजेंसी का बड़ा फर्जीवाडा आया सामने आया है। उपभोक्ता के गैस कनेक्शन पर एजेंसी ने स्वयं बुकिंग कर उसको डिलीवर दिखा कर कालाबाजारी कर रही थी। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा स्वयं बन गए। ज़ब विधायक की धर्मपत्नी सीमा अरोरा के नाम से दुआ गैस एजेंसी पर कनेक्शन है। उनकी 18 मार्च को एजेंसी द्वारा गैस बुकिंग की गई।जिसका डीएससी नम्बर 300155 था और उसी दिन गैस डिलीवरी का मैसेज भी आ जाता है। जब यह सूचना उनकी धर्मपत्नी द्वारा विधायक शिव अरोड़ा को दी गई तो स्वयं दुआ गैस एजेंसी पर पहुंचे तो जहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उसमें दर्जनों ऐसे उपभोक्ता सामने आए। जिनके साथ इसी प्रकार का फर्जीवाड़ा दुआ गैस एजेंसी द्वारा किया गया। जिसमें भाजपा नेता मयंक कक्कड़ भी इस फर्जीवाड़े के शिकार हुए और उनके नाम से भी दुआ गैस एजेंसी द्वारा नौ मार्च को गैस बुक कर डिलीवर का मेसेज उनके फ़ोन में आ गया।इसी प्रकार उपभोक्ता अशोक कुमार आर्य डीएससी नंबर 218559 को 22 मार्च को डिलीवर दिखाया। राम किशोर का 12 मार्च को डिलीवर दिखाया गया। आनंद कुमार नाम के उपभोक्ता इसका डीएससी नंबर 412121 को 20 मार्च को डिलीवर दिखाया गया।रविंद्र कुमार का जिसका डीएससी नंबर 728534 था उसको 22 मार्च को डिलीवर उसके फोन में मैसेज आ गया। इसी प्रकार राजेश चंद्र, दया सागर नाम के व्यक्ति के भी इस घटना के शिकार हुए ल।ज़ब इन सभी उपभोक्ता अपने फोन से बुकिंग करने का प्रयास किया गया तो उनको यह ज्ञात हुआ कि उनकी बुकिंग डेट तो अभी है ही नहीं और जबकि एजेंसी द्वारा उनकी गैस पूर्व में कालाबाजारी के नाम पर भेंट चढ़ा दी गई।ज़ब मौके पर ऐसे दर्जनों लोग ने विधायक शिव अरोरा को इसकी शिकायत की तो वह आग बबूला हो गए। लोगों ने दुआ गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।विधायक शिव अरोड़ा ने भी एजेंसी स्वामी को खरी खोटी सुनाई। मौके पर तहसीलदार दिनेश कुटौला,खाद्य सप्लाई स्पेक्टर मलकित सिंह भी पहुंच गए।
विधायक ने कहा कि पश्चिम देश में तनाव के चलते बाद भी हमारी सरकार देश में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है कि गरीब का चूल्हा किसी भी सूरत में बुझे ना ओर दूसरी ओर रुद्रपुर में दुआ गैस एजेंसी जो उपभोक्ताओं के गैस की बुकिंग स्वयं से कर कालाबाजारी कर रही है। यह संकट की स्थिति में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एजेंसी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।इसका लाइसेंस सस्पेंड होना चाहिए और मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई हो।जिससे गरीबों की भावनाओं के साथ खेलने वाले और लोगों को लंबी कतारों में लगने के लिए मजबूर करने वाले इस गैस एजेंसी स्वामी को सबक मिले।
विधायक शिव अरोरा ने सप्लाई इंस्पेक्टर व तहसीलदार को स्पष्ट निर्देश दिए।एजेंसी स्वामी के खिलाफ खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि गैस की देश में किसी प्रकार की कमी नहीं है।यह बीच में दलाल और यह कालाबाजारी करने वालों के चलते उपभोक्ताओं को गैस के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। गैस पर्याप्त मात्रा में लोगों को उनके घर तक होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाई जा रही है।
गैस एजेंसी पर खड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं को विधायक शिव अरोरा ने भरोसा दिया कि उनके हक की गैस उनको जरूर मिलेगी और ऐसी घटनाएं पर प्रशासन संज्ञान लेगा और अंकुश लगाने का कार्य करेगा और एजेंसी स्वामी के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।इस दौरान व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, संजय आर्य, मयंक कक्कड़, राजेश कुमार, प्रदीप यादव, हरदीप सिंह, राधेश शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।





