उत्तराखंड

चंपावत फिर 99.19% अंक के साथ अव्वल

चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व, प्रभावी समन्वय और सतत अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में एक बार फिर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।दिसंबर की रैंकिंग सहित निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद ने जुलाई से फरवरी तक लगातार आठ माह तक शीर्ष स्थान हासिल किया है।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्त कीर्ति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद ने 40 रैंकिंग मदों में से 39 में ‘A’ श्रेणी तथा 1 में ‘B’ श्रेणी प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि किसी भी मद में ‘C’ या ‘D’ श्रेणी नहीं रही, जो योजनाओं के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को दर्शाता है।कुल 123 अंकों में से 122 अंक प्राप्त कर चम्पावत ने 99.19 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। वहीं बागेश्वर 97.44 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा पिथौरागढ़ 95.73 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष पर रहना नहीं, बल्कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी महीनों में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाई जाए तथा परिणाम-आधारित कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ किया जाए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर