Public App’ के जरिए अब हर घर तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी
चंपावत। (लोक निर्णय)केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी, पारदर्शी और त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद चम्पावत में अब Public App को प्रमुख सूचना माध्यम के रूप में अपनाया जाएगा जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को इस ‘मेड इन इंडिया’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त Public App स्थानीय स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक अत्यंत प्रभावी और विश्वसनीय माध्यम है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं तहसील स्तर की सूचनाएं स्थानीय भाषाओं में आमजन तक आसानी से पहुंचाई जा सकती हैं। यह प्लेटफॉर्म शासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए पारदर्शिता और जन-भागीदारी को भी सुदृढ़ करता है।उन्होंने जानकारी दी कि पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस ऐप पर दो आधिकारिक अकाउंट्स—@ministryofpanchayatiraj
एवं@mpmdmopr (Meri Panchayat Meri Dharohar)संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी नियमित रूप से साझा की जा रही है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी विभाग अपने-अपने कार्यों, योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को Public App पर नियमित रूप से अपलोड करें।जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सटीक एवं प्रमाणिक जानकारी समय पर पहुँच सके।उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होगी।विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को बढ़ावा मिलेगा।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे Public App से जुड़कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और दूसरों को भी इसके उपयोग के लिए प्रेरित करें, ताकि तकनीक के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके।





