ऊधम सिंह नगर शिक्षा

शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले निजी स्कूल संचालकों पर प्रशासन सख्त

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने आज कलक्ट्रेट सभागार में निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों के साथ बैठक की। इस दौरान आरटीई के तहत सभी विद्यालयों को मानकानुसार प्रवेश करने तथा विद्यालयों की मान्यता/नवीनीकरण पर चर्चा की गयी।मुख्य विकास अधिकारी ने निजी विद्यालय संचालकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धन बच्चों द्वारा आवेदन किया जाता है तो उन्हे मानकानुसार अवश्य प्रवेश देने के निर्देश दिए। प्रवेश शुल्क एवं शिक्षण शुल्क से सम्बन्धित निर्धारित मानकों का अवश्य पालन किया जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों के गणवेश में बार-बार बदलाव न करने, विद्यालय वाहन व्यवस्था एवं सुरक्षा मानको का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था करने, शिक्षकों, कार्मिकों एवं चालक/परिचालकों का पुलिस सत्यापन कराने, बुक बैंक की स्थापना एनसीपीसीआर व एससीपीसीआर के निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टि से विद्यालयों के आस-पास के गतिविधियों पर भी नजर रखा जाएं। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लाने-ले जाने वालों वाहनों पर नजर रखने, विद्यालयों में एण्टी ड्रग्स के सम्बन्ध में जागरूक रहने पर विस्तार चर्चा करते हुए बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को लाने-लेजाने वाले वाहनों में सुरक्षा सम्बन्धित सभी मानक पूर्ण करने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। स्कूली वाहनों में महिला कंडक्टर की नियुक्ति अनिवार्य रूप से किया जाये।
मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा ने छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न करने, सुरक्षा आदि सभी मानकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, डीके साहू, हरिवाब निरंजन, सतेन्द्र यादव, जिला समन्वयक हिमांशु कुमार चौहान सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99