उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

लोहाघाट में लगेगा रोजगार का महाकुंभ

चंपावत।(लोक निर्णय) अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए दो अप्रैल को रोजगार मेला लगेगा। यह मेला लोहाघाट स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की 08 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से हेता ऑरगेनिक, पुखराज हेल्थकेयर, क्वैस क्रॉप, जेबीएम ग्रुप, गणेश प्रालि, नील मैटल, सनसेरा तथा स्पार्क मिंडा यूवा शक्ति फाउंडेशन शामिल हैं। इन कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 2000 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
मेले में प्रतिभाग हेतु शैक्षिक योग्यता का दायरा व्यापक रखा गया है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक एवं बी.टेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार 10,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा।चयनित युवाओं को चम्पावत के साथ-साथ पंतनगर, रुद्रपुर, नोएडा एवं हरियाणा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, अद्यतन बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को प्रातः 10:00 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित हों। मेले में प्रतिभाग करने के लिए ‘नेशनल करियर सर्विस पोर्टल’ (www.ncs.gov.in⁠) पर पंजीकरण अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थियों को कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।अधिक जानकारी हेतु दूरभाष संख्या 05965-297303, 7830860575 एवं 8445855555 पर संपर्क किया जा सकता है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार