तमंचों संग दो हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)हार्डकोर अपराधियों पर नकेल कसने में एसटीएफ जुटी है।वारदात को अंजाम देने से पहले ही अपराधियों को एसटीएफ की टीम दबोच ले रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर एसटीएफ की टीम ने आज फिर थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अपराधियों को तीन अवैध तमंचों (.315 बोर) व 10 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यानी 24 घंटे में पुलिस को यह दूसरी सफलता मिली है।गुरुवार को टीम ने असलहों के साथ एक आरोपित को पकड़ा था। आज पकड़े गए आरोपित जितेन्द्र वीरत चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरीनिवासी सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उप्र)और सुमित राठौर पुत्र जसवन्त सिंहनिवासी आजादनगर, थाना ट्रांजिट कैम्पऊधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) के रहने वाले हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सक्रिय दो आपराधिक गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त किया है।कुमाऊं क्षेत्र में संभावित कई बड़ी आपराधिक वारदातों को समय रहते विफल किया गया।गिरफ्तार दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिन पर दोनों राज्यों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे भी बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिएहैं।राज्य एसटीएफ द्वारा राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों, अपराधियों तथा जेलों में निरुद्ध कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, उनि बृजभूषण गुररानी,उनि प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट, जगपाल सिंह,संजय कुमार,गुरवंत सिंह,मोहित वर्मा और रुद्रपुर कोतवाली टीम में निरीक्षक मनोज रतूड़ी,उनि. मोहन जोशी,कांस्टेबल नवीन गिरि,चालक मोहन प्रकाश शामिल थे




