उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

राजनीतिक हताशा से गुजर रही भाजपा:अरविंद

बाजपुर।समाजवादी पार्टी कार्यालय में यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर कड़ा प्रतिवाद किया।उन्होंने आज पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी को “हत्यारी पार्टी” कहना भाजपा की राजनीतिक हताशा और निराशा का परिचायक है। वास्तविकता यह है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, अव्यवस्था तथा किसानों की उपेक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विफल रहने के कारण भाजपा जनता के प्रश्नों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। युवाओं को रोजगार से वंचित रखना और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न देना भी एक प्रकार से उनके अधिकारों की हत्या के समान है।उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस जघन्य घटना ने समूचे उत्तराखंड को झकझोर दिया था। उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, अतः कानून-व्यवस्था की विफलता और प्रभावशाली व्यक्तियों पर कार्रवाई में विलंब के लिए सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। जब तक निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच कर दोषियों को कठोर दंड नहीं दिया जाएगा, तब तक जनता का विश्वास पूर्णतः बहाल नहीं हो सकता।
अरविंद यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को देश के उच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से अलंकृत किया गया है। ऐसे सम्मानित व्यक्तित्व की पार्टी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना न केवल समाजवादी विचारधारा का, बल्कि उस राष्ट्रीय सम्मान का भी अपमान है।उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व को अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करनी चाहिए। उत्तराखंड की जनता सब कुछ देख रही है और वह नफरत एवं भ्रामक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से उत्तर देना जानती है।इस मौके पर अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष यूथ बिग्रेड दीपक कुमार विशाल यादव नितिन दिवाकर मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार