सरस मेले में नहीं उमड़ रही भीड़
रुद्रपुर।रुद्रपुर के सरस आजीविका मेले में सांस्कृतिक कार्यकमों की धूम रही।प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत 51 पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित किए। ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत विकास खण्ड रुद्रपुर के प्रतिभा सीएलएफ बंडिया, रुद्रा सी लएल एफ नारायणपुर, आजाद सी एल एफ बरा एवं नारी शक्ति सीएलएफ बगवाड़ा को 6-6 लाख के अनुदान राशि के चेक वितरित किए।जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि धामी सरकार द्वारा प्रदेश में अनेक प्रभावी एवं जनहितकारी कानून लागू किए गए हैं, जिनके माध्यम से राज्य को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं विकासोन्मुख बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने हेतु पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपनाते हुए 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जो पूर्व में असंभव माना जाता था। यह राज्य में सुशासन एवं रोजगार सृजन की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेले में स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मंत्री जोशी ने निरिक्षण किया। प्रसिद्ध कलाकार राकेश खनवाल, जिनके ऊर्जावान और लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।





