अपराध ऊधम सिंह नगर

फर्जी आधार कार्ड सेंटर का किया भंडाफोड़

रुद्रपुर।पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम ने एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र के साथ संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई।मंगलवार को ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र अंतर्गत मछली मार्केट रोड स्थित “गंगवार जनसेवा केन्द्र” नामक दुकान पर छापेमारी की तो अवैध रूप से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे थे। मौके से अभियुक्त चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एन्चौरा, थाना पटवाई, जिला रामपुर (उप्र), हाल निवासी गड्ढा कॉलोनी शिमलाबहादुर, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह PIXELLAB एप्लीकेशन के माध्यम से कस्टमर की फोटो, नाम व पता एडिट कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अंकतालिका तैयार करता था। जिन्हें सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी हेतु प्रयोग किया जाता था। दुकान व मोबाइल की जांच में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज, कूटरचित अंकतालिकाएं तथा डिजिटल प्रतियां पाई गईं। कंप्यूटर स्क्रीन पर भी फर्जी मार्कशीट की प्रतियां प्रदर्शित हो रही थीं। आरोपित के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प पर मुकदमा एफआईआर संख्या 58/2026 धारा 318(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार