नेशनल न्यूज़ शिक्षा

बच्चों को दी गईं विभिन्न जानकारियां

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) । ब्लॉक संसाधन केंद्र ठाकुरद्वारा में आयोजित दो दिवसीय मीना मंच पावर एंजेल एवं जेंडर एक्टिविटी पर आधारित कार्यशाला का आज समापन हुआ।समापन सत्र के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार थे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यशाला का विधिवत समापन किया गया । बीईओ मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में मीना मंच के सशक्त गठन किया जाए कक्षा 6, 7, 8 से 11 छात्र को पावर एंजेल के रूप में चयनित किया जाएं। जिससे साहस नि डरता और प्रभावशाली व्यक्तित्व कौशल का विकास किया जा सके। नवनीत कुमार बिश्नोई संदर्भदाता ने विद्यालय के टूल 10 भरने में आ रही समस्या उनके निराकरण के उपायों पर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सुगमकर्ता अपने-अपने विद्यालय में लौटकर मीना मंच के प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए टूल्स का प्रशिक्षण दो अन्य अध्यापकों को भी दें।जिससे यह पहला स्थाई रूप से विद्यालय में प्रभावी रूप से लागू हो सके। ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाता जितेंद्र कुमार ने अपने सत्र में सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की और बच्चों को उनसे सुरक्षित रखने के उपाय बता कर बालिका शिक्षा, पॉस्को एक्ट एवं बाल संरक्षण आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जिससे उपस्थित शिक्षकों में बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और दृढ़ता का भाव उत्पन्न हुआ। कार्यशाला के समापन में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर मीना मंच के उद्देश्यों को विद्यालयों में अप्लाई करने पर बल दिया।अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वह जेंडर एक्टिविटी बाल अधिकारों सुरक्षा एवं सामाजिक समानता के मूल्यों को अपने विद्यालय में व्यावहारिक रूप से लागू करेंगे। इस दौरान शिक्षिका सोनिया चौहान,शिखा गुप्ता, नाजिया करीम,पारुल गहलोत, हर्ष कुमार, रश्मि गुप्ता,रश्मि चौहान, प्रमिला पंकज, सुमित चौहान, राजेश कुमार,जितेंद्र कुमार, डीके मौर्य आदि उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
नेशनल न्यूज़

जीएसटी की दरों में कमी से अमेरिकी टैरिफ वार से लड़ने में मिलेगी मदद

केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी कर अमेरिकी टैरिफ का तोड़ निकाल लिया है।इससे न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था