ऊधम सिंह नगर

फॉरेस्ट फायर मॉक अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 18 फरवरी को प्रस्तावित फॉरेस्ट फायर मॉक अभ्यास की तैयारियों को लेकर आज जिला आपदा प्रबंधन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने कहा कि वनाग्नि प्रबंधन व नियंत्रण की दिशा में वन अग्नि काल से पूर्व अपने-अपने वन प्रभागों में विद्यमान संसाधनों की उपलब्धता व उपयोगिता, प्रतिक्रिया की क्षमता, अर्न्तविभागीय समन्वय, समुदायों की सहभागिता आदि का अभ्यास/आंकलन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। मॉक अभ्यास करने का उद्देश्य अपने तंत्र को आपदा के दृष्टि से आंकलन व सुदृढ़ करना है। मॉक अभ्यास से उपकरणों का परीक्षण भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए सक्रियता व सजगता से कार्य करेगें व अपने दायित्वों को बखूवी निर्वहन करेगें। परगनों में भी मॉक अभ्यास कराने के निर्देश डीएफओ व उप जिलाधिकारी को दिए।जिससे वनाग्नि की घटना को रोकने हेतु सभी सजग रहें।प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी ने बताया कि मौसम पुर्वानुमान में इस वर्ष वनाग्नि की सम्भावनाएं अधिक बतायी जा रही है 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन होता है इसलिए सभी अधिकारी सक्रिय होकर आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करेगें। 18 फरवरी को वनाग्नि नियंत्रण मॉक अभ्यास प्रातः 10.30 बजे से संजय वन में आयोजित किया जाएगा।बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी आपदा गौरव पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, पुलिस निरीक्षक अर्जुन सिंह, रवि रावत, अग्नि सुरक्षा अधिकारी चंदन, फायरमैन प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि भुवन भास्कर पाण्डे, पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसके शर्मा आदि मौजूद थे।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार