उत्तराखंड नेशनल न्यूज़ स्वास्थ्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सांसद भट्ट

रुद्रपुर।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री का नैनीताल ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से लोकसभा सत्र के दौरान भेंट कर पत्र सौंपा। जिसमें ऊधम सिंह नगर के अंतर्गत किच्छा में बन रहे एम्स सैटेलाइट सेंटर को पूर्ण एम्स का दर्जा दिए जाने की मांग की है।भट्ट ने कहा है कि जनपद उधमसिंह नगर के अंतर्गत किच्छा में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) का सैटेलाइट सेंटर निर्माणाधीन है। जिसको पूर्ण रूप से एम्स का दर्जा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ही उसे “विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है। राज्य के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में रहने वाली बडी जनसंख्या को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की नितांत आवश्यकता है। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर एवं अल्मोड़ा जिलों के सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से किच्छा पहुंचने में लगभग 12 से 15 घण्टे लग जाते है और ऐसे ही नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों से आने में भी बहुत समय लगता है। चीन की सीमा से लगे क्षेत्रों के लोगों को लगभग 16 से घण्टे तक किच्छा सैटेलाईट सेंटर आने में लग जाते है। यदि मरीज का यहां पर ठीक उपचार नहीं हुआ तो, पुनः बरेली, मुरादाबार, देहरादून एवं दिल्ली आना ही पड़ता है और ऐसे में दिल्ली पहुंचने पर कुल मिलाकर लगभग 21 से 22 घण्टे लग जाते हैं।इतने लम्बे समय तक पहाड़ी मार्गों से आने में कई लोगों की रास्तें में ही मृत्यु हो जाती है। आदि कैलाश, गुंजी, कुट्टी, नभिढांग, गर्ब्यांग, जोलिंगकोंग, छियालेख, पांगला से आने में भी यह दूरी और बढ़ जाती है। इसलिए किच्छा में बन रहे एम्स सैटेलाइट सेंटर को पूर्ण एम्स का दर्जा दिया जाना जनहित में अति आवश्यक है। भट्ट ने बताया कि सैटेलाइट सेंटर केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर आदि क्षेत्रों की बड़ी आबादी के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। भट्ट ने कहा कि किच्छा एम्स सैटलाइट सेंटर को पूर्ण एम्स का पूर्ण दर्जा प्रदान किया जाना बेहद आवश्यक है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष