ऊधम सिंह नगर

कांग्रेस में घमासान, विधायक बेहड़ पर लगाए कई गंभीर आरोप

रुद्रपुर। फर्जी हमले के खुलासे के बाद कांग्रेस में भी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष नंदू लाल गंगवार ने अपनी ही पार्टी के किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ पर हमलावर हुए कई गंभीर आरोप लगाते।गंगवार ने आज सिटी क्लब में पत्रकारों को बताया कि जब विधायक के बेटे पार्षद सौरभ राज बेहड़ गंभीर रूप से घायल थे और उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर था।वह एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती थे।जब पुलिस ने फर्जी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया तो आइसीयू से सौरभ कैसे भाग गए।इस मामले की तीन सदस्यीय डॉक्टरों की समिति से जांच कराई जाए।जिससे इस खेल में शामिल और लोगों को बेनकाब किया जा सके।गंगवार ने विधायक बेहड़ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक बेहड़ के दबाव से उनके घर पुलिस भेजी गई थी।उन्होंने पार्टी हाई कमान से विधायक बेहड़ और उनके बेटे सौरभ राज को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।साथ यह भी कहा कि इसके लिए पार्टी फोरम पर रखेंगे।गंगवार ने भावुक अंदाज में हाथ जोड़ते हुए कहा कि विधायक मुझे छोड़ दो, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं।खा की इस पूरे घटनाक्रम में जमीनी कार्यकर्ताओं को मोहरा बनाया गया। गंगवार ने कहा कि विधायक के बेटे खोटा सिक्का जो सकते हैं, मैं अपने परिवार को सोने का सिक्का हूं।उन्होंने फर्जी हमले की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।साथ ही आरोप लगाया कि विधायक बेहड़ एक जाति की राजनीति करते हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार