ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर में ज्ञान की नई रोशनी, जिले भर में खुलेंगे आधुनिक पुस्तकालय

रुद्रपुर।ऊधम सिंह नगर जिले को शिक्षा हब बनाने में मुख्य विकास अधिकारी जुट गए हैं। इसके लिए जिले में शिक्षा और बौद्धिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के कई क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय खोले जाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इनमें एक करोड़ 15 लाख रूपये से सात पुतकालय भी खुलेंगे।इसके लिए नीति आयोग से बजट स्वीकृत हो गया है।इन पुस्तकालयों के खुलने से विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों और आम पाठकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हैं,उन्हें पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य संवार कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। सीडीओ की इस पहल और सकारात्मक सोच की हर तरफ सराहना की जा रही है। रीप योजना से भी जिले की छह न्याय पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केंद्र में पुस्तकालय भी खोली जा रही है। इसमें बैठने की अच्छी फर्नीचर,कंप्यूटर, एसी की सुविधा होगी।इन पुस्तकालयों का संचालन दो सदस्यीय महिला समिति करेंगी।पुस्तकालय में बेहतर सुविधाओं के लिए मिनिमम शुल्क भी लिया जा सकता है।प्रस्तावित पुस्तकालयों में शैक्षणिक पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ा अध्ययन सामग्री, समाचार पत्र, पत्रिकाएं और डिजिटल रीडिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वाई-फाई और शांत अध्ययन कक्ष की भी व्यवस्था की जाएगी।शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि पुस्तकालयों की यह पहल जिले में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक अंतर को कम करने में सहायक होगी। खासकर उन छात्रों को लाभ मिलेगा, जो महंगे कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते।ऊधम सिंह नगर में पुस्तकालयों का खुलना ज्ञान, जागरूकता और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है। सीडीओ दिवेश शाशनी ने बताया कि नीति आयोग से 20 जनवरी को सात पुस्तकालय के लिए एक करोड़ 15 लाख रूपये स्वीकृत हुए हैं।हर ब्लॉक में पुस्तकालय की सुविधा होगी।इसके अलावा रीप योजना से भी जिले में छह पुस्तकालय बनाई जा रही है।इससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ विषय संबधित तैयारी करने में सुविधा होगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार