उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

केडीएफ आर्चरी टीम ने मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में किया यूएस नगर का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व

काशीपुर।काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) की आर्चरी टीम ने मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 19, 20 एवं 21 जनवरी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखंड के समस्त जनपदों की टीमों ने भाग लिया।इस रोमांचक तीरंदाजी प्रतियोगिता में केडीएफ आर्चरी टीम के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं।अंडर-14 श्रेणी (टीम इवेंट) में रजत पदक टीम सदस्य: अंश हरबोला, रुद्र प्रताप, सात्विक शर्मा एवं देव मियां, 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक खिलाड़ी: अंश हरबोला,20 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक
खिलाड़ी: रुद्र प्रताप थे।
इन सभी खिलाड़ियों ने यह सफलता कोच हेमचंद्र हरबोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में प्राप्त की।21 जनवरी को केडीएफ पार्क, काशीपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने सभी खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
घई ने कहा कि केडीएफ भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कोच हेमचंद्र हरबोला के योगदान की भी सराहना की और कहा कि ऐसे समर्पित प्रशिक्षकों के कारण ही क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना पा रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार