ऊधम सिंह नगर राजनीति

लोगों ने थामा भाजपा का दामन

नगला/पंतनगर:- ग्राम जवाहरनगर के ग्राम प्रधान मोहन पांडे ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया। शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जो अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार पारदर्शिता, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। भाजपा की नीतियों और सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर निरंतर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो संगठन को और अधिक मजबूत कर रहा है।अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले ग्राम प्रधान मोहन पांडे ने कहा कि वह प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में लागू योजनाओं से अत्यंत प्रभावित हैं। साथ ही क्षेत्र में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की सक्रियता, विकासपरक सोच, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहने की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ रहकर वह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उनके साथ कुंदन अधिकारी, धन सिंह कोरंगा, शंकर जोशी, डॉ रिंकू शर्मा, प्रकाश बिष्ट, अनिल वर्मा समेत दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, गोपाल जोशी, सुनील रुहेला, बीवी मिश्रा, मयंक तिवारी, नीरज कुमार, धनुज यादव, अजय कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार