अपराध ऊधम सिंह नगर

आरोपितों के कब्जे से करीब आठ लाख मूल्य की ज्वेलरी व नकदी बरामद

रुद्रपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा की कार्यशैली से आरोपित नहीं बच पा रहे हैं। इसी वजह से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थाना नानकमत्ता क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिडोरा मझोला में जनवरी में सरस्वती देवी के घर अज्ञात चोरों द्वारा ज्वेलरी व नकदी चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी।नवंबर में ग्राम पक्की खमरिया निवासी बलदेव सिंह उर्फ बिल्लू के घर से भी ज्वेलरी व नकदी चोरी के मामले में भी प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी।दोनों घटनाओं के अनावरण के लिए एसएसपी के निर्देश पर थाना नानकमत्ता की विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने गहन सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन एवं सर्विलांस के आधार पर रविवार को चोरी की ज्वेलरी व नकदी बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान दोनों अभियोगों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।पूछताछ में आरोपित गुरमीत सिंह ने बताया कि वह हरियाणा से पक्की खमरिया निवासी बलदेव सिंह के घर काम करने के बहाने आया था।करीब छह माह तक काम करने के बाद घर की पूरी जानकारी जुटाकर चोरी की योजना बनाई। जिसमें आरोपित रणजीत सिंह ने उसका सहयोग किया। वहीं आरोपित रणजीत सिंह ने बताया कि वह ड्राइवर का कार्य करता था और सरस्वती देवी के बीमार पति को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने के दौरान उसे उनके घर की जानकारी हो गई थी। दोनों आरोपित आपस में रिश्तेदार हैं। पूर्व में भी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।जिनका आपराधिक इतिहास अन्य थानों से खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया गया। रणजीत सिंह उर्फ काके पुत्र स्व. गुरबाज सिंह, निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर और गुरमीत सिंह उर्फ मित पुत्र करनैल सिंह, निवासी निकट गुरुद्वारा ग्राम बंदरला, थाना असंध, जिला करनाल (हरियाणा) का रहने वाले है।आरोपितों से दो पीली धातु की चेन (वजन लगभग 40 ग्राम), चार अंगूठी (लगभग 16 ग्राम), चार कान के टॉप्स (लगभग 10 ग्राम), एक मंगलसूत्र (लगभग 10 ग्राम) एवं 6,600 रूपये बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। यदि किसी ने वारदात को अंजाम दिया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार