ऊधम सिंह नगर साहित्य

किसने कहां लघुकथा में शब्द और संवेदना का संकट

रुद्रपुर। सृजन पुस्तकालय रुद्रपुर में ‘उत्तराखंड से लघुकथाएं शीर्षक पुस्तक का विमोचन, लघुकथा वाचन एवं लघुकथा विमर्श कार्यक्रम हुआ। हिंदी लघुकथा के मर्मज्ञ डॉ. अशोक भाटिया ने लघुकथा की बारीकी समझाते हुए हुए कहा कि वर्तमान में लघुकथा में शब्द और संवेदना का बड़ा संकट है। जिस लघुकथा लेखक ने अपनी संवेदना का विस्तार किया।वहीं स्तरीय लघुकथा लिख सकता है। जीवन-समाज के हिस्से को देखकर ही रचनाएं लिखी जाती हैं।विशिष्ट अतिथि कथाकार शिक्षाविद और ‘शैक्षिक दखल’ के संपादक डॉ. दिनेश कर्नाटक ने कहा कि प्रेमचंद हमारे पुरखे हैं और वह हमें अपनी दृष्टि दे गए। अतः हमारे लेखन और लघुकथा में वह सोद्देश्य दृष्टि अवश्य हो। यदि ऐसा नहीं है तो हमारा लेखन सार्थक नहीं हो सकता। विशिष्ट अतिथि कथाकार आलोचक डॉ. शशांक शुक्ल ने कहा कि कोई चीज़ क्लिक करने पर यदि लघुकथा लिख दी जाए, तो वह लघुकथा नहीं कही जाएगी। लघुकथा विधा के लिए कोई भी आंदोलन विकसित न होने से लघुकथा को अधिक हानि हुई है। इस विधा पर बहुत दबाव है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चर्चित कवि शैलेय ने कहा कि इस पुस्तक में उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता और बोली दिखाई नहीं दी। तीन शब्द है क्या क्यों और कैसे? अतः किसी विषय पर लिखने के लिए विषय नहीं दृष्टि होनी चाहिए। रचना वही है।जिसमें दायित्वबोध और रचाव हो। वर्ग विभाजित समाज में हमारा यही दायित्वबोध है। डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’, ‘मेहनतकश’ पत्रिका के संपादक मुकुल, और कस्तूरीलाल तागरा ने लघुकथा के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार व्यक्त किए।अतिथियों ने ‘शैल सूत्र’ पत्रिका की संपादक आशा शैली का लघुकथा संग्रह ‘आरती के दिये’ का लोकार्पण किया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर और युवा कवि डॉ. खेमकरण ‘सोमन’ ने किया। सभी अतिथियों को।शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रमुख लघुकथा लेखिका उर्मिकृष्ण के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर संदीप सिंह, उषा टम्टा, अंज़ार खान, महेंद्र मौर्य, रूपेश कुमार, डॉ. रेशु पनेरु, सुशीला साहनी, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. कमल दीक्षा, शंकर चक्रवर्ती, डॉ. शबाहत हुसैन, मनोज कुनियाल, मनीषा कर्नाटक, भुवन अवस्थी, शालिनी सिंह, अनीता पंत, पलाश विश्वास, चंदन बंगारी, नाहिद रज़ा, गोपाल सिंह गौतम, गुरविंदर गिल, ललित मोहन जोशी, पहरू पत्रिका के संपादक डॉ. हयात सिंह रावत, डॉ. सुभाष वर्मा, सुमन व्यास, अर्जुन, सिमरन और नीरज आदि उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार