उत्तराखंड

चंपावत में किस संरक्षण को 96.96 लाख रुपये स्वीकृत

चंपावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चम्पावत के एबट माउंट में अवस्थित ब्रिटिश कालीन चर्च एवं सिमिट्री (कब्रिस्तान) के संरक्षण कार्य के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इस महत्वपूर्ण संरक्षण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था, कुमाऊं मण्डल विकास निगम को शासन से कुल 96.96 लाख (छियानवे लाख छियानवे हजार रुपये) रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में 50 लाख (रुपये पचास लाख मात्र) की धनराशि व्यय किए जाने के लिए शासन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।जिलाधिकारी कुमार ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से यह ऐतिहासिक संरक्षण कार्य मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र किया जाएगा। जिससे एबट माउंट की विरासत को संरक्षित किया जा सकेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर