जानें, सीएम ने किस वाहन को हरी झंडी दिखाई
खटीमा: हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त साथ व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से एक मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। जनता स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस नेक कार्य के लिए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन को ओर से आठ मोबाइल यूनिट में चार मोबाइल यूनिट ऊधम सिंह नगर में और चार मोबाइल यूनिट नैनीताल में स्वास्थ सेवाएं देंगी। हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के निदेशक अनामिका झा ने बताया कि राजस्थान के चार जनपद व उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर के गदरपुर एवं किच्छा क्षेत्र के 25 ग्रामों में संचालित सचल चिकित्सा वाहन में डाक्टर, स्टाफ नर्स, काउन्सलर के माध्यम से परामर्श, जांच उपचार करने के लिए प्रारम्भ की गई है।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर केके अग्रवाल, प्रोजेक्ट समन्वयक हंस फाउंडेशन मोहम्मद शाजिद,प्लांट डायरेक्टर हिन्दुस्तान जिंक अनामिका झा, उप निदेशक मुरूगन मानी, सीएसआर हेड नमरायशा, उप निदेशक ममता एचआईएमसी मुरारी चन्द्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक ममता संगठन हेमेन्द्र शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी तान्या सिंह, डॉक्टर राकेश आदि मौजूद थे।





