जानें, सीएम चंपावत में विधानसभा सम्मलेन में कब लेंगे हिस्सा
चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चंपावत भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपराह्न 1:05 बजे सर्किट हाउस चंपावत पहुंचेंगे। जहां से वह कार से जीजीआइसी ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वह 1:15 बजे विधानसभा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे। तीन बजे मुख्यमंत्री ग्राम स्वाला के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पर वह आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कर स्थिति का जायजा लेंगे।इसके बाद वह 3:50 बजे अमोड़ी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री “वे साइट एमेनिटीज” का शिलान्यास करेंगे। फिर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जनता से भेंट मिलन करेंगे। जिसमें ग्राम सिन्याड़ी, सूखीढांक तथा बस्तियां के लोग शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी शाम सांय 7:30 बजे निजी आवास नगला तराई, खटीमा, ऊधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।





