शांभवी,रितिका व निहारिका ने मारी बाजी
रुद्रपुर:चाणक्य लॉ कॉलेज रुद्रपुर में शनिवार को हुई”लेक्स नोवस” मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन एसपी सिंह ने किया।प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें शांभवी सिंह, रितिका बोरा और निहारिका की टीम विजेता रही।रीतिका भट्ट, खुशी सिंह, विनीता जोशी और शिवांगी खत्री की टीम उपविजेता रही। बेस्ट मूटर का पुरस्कार अर्जुन प्रताप सिंह द्वारा जीता गया और बेस्ट रिसर्चर का पुरस्कार माही झा ने प्राप्त किया। जूरी मेंबर डॉ दीपाक्षी जोशी, सलीम अहमद और अनिल कुमार रहे। कॉलेज के प्रबंध निदेशक रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के लिए भविष्य में वकालत की प्रैक्टिस के दौरान एक अनुभव के रूप में उपयोगी होंगे। प्राचार्या डॉक्टर दीपाक्षी जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन साक्षी मौनी द्वारा किया गया। इस मौके पर वरनिका वर्मा,सिद्धि, डॉक्टर आयशा अमीन, प्रतिभा सिंह, डा.रुबीना, उपासना तिवारी, मनप्रीत कौर, डॉ. हरकमल कौर, आकांशा रघुवंशी, हिमानी फुलारा आदि मौजूद थीं।





