ऊधम सिंह नगर

जानें,सांसद ने किस सड़क का शिलान्यास किया

रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से वार्ड10 के ठाकुरनगर, गोल मड़ैया, मुकेश ज्वेलर्स के सामने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा ने संयुक्त रूप से किया। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित मांग रही है, जो अब पूरी हो रही है। करीब 400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 1.30 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। रुद्रपुर नगर में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि जब तीनों स्तर की सरकारें एक दिशा में काम करती हैं।तो नतीजे तेजी से सामने आते हैं।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जिस तरह से रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध और व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं। वह जनता के विश्वास और समर्थन का ही परिणाम है। इस मौके पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, दिलीप अधिकारी, पार्षद मुकेश रस्तोगी, पार्षद पवन राणा, राधेश शर्मा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार