ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

डीएम ने क्यों काटीं जितेंद्र की धान की फसल

रुद्रपुर: ग्राम अमरपुर में शनिवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खरीफ फसल धान की क्रॉप कटिंग की। उन्होंने कृषक जितेन्द्र कुमार के खेत का निरीक्षण करते हुए फसल की गुणवत्ता, पैदावार और खेती के आधुनिक तरीकों का जायजा लिया।जितेन्द्र कुमार के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के क्षेत्र में धान की क्रॉप कटिंग कराने पर 30.20 किलोग्राम धान का उत्पादन हुआ। संपूर्ण प्रक्रिया को भारत सरकार के कृषि उत्पादन ऐप जीसीईएस एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ऐप सीसीई एग्री के माध्यम से भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस प्रक्रिया के जरिए फसलों की औसत उपज, उत्पादन क्षमता और कृषि नीति निर्माण के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध होते हैं।जिलाधिकारी ने कृषक से बीज, उर्वरक, कीटनाशक और खेती की विधियों की जानकारी लीं।उन्होंने किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों के प्रयोग की सलाह देते हुए कहा कि इससे फसल की पैदावार बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलती है।इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, अपर सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार