ऊधम सिंह नगर राजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बोले: अगला विधानसभा चुनाव फिर करेंगे फतह

काशीपुर: काशीपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार शाम नवनियुक्त जिला प्रभारी भाजपा पुष्कर काला पहुंचे तो पहले से ही भाजपा जिलाध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाओं से उत्साह और जोरदार से स्वागत किया।हर कार्यकर्ता के चेहरे पर उत्साह और जज्बा दिखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि वर्ष,2027 में जिला प्रभारी पुष्कर काला के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पुनः भारी जीत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। मनोज पाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लोगों की समस्या सुनें और उसका उसी समय पर निराकरण करें। अगर जरूरत पड़े तो मुझे सूचित करें, लेकिन जनता के काम में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जनता का मोहभंग हो गया है।वैसे भी कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है।कांग्रेस को जनता समझ चुकी है।भाजपा ही एक ऐसी सरकार है,जो सभी का विकास कर सकती है।केंद्र और प्रदेश सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का गौरव दुनिया में बढ़ा है। स्वागत करने वालों में काशीपुर नगर निगम के मेयर दीपक बाली, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कल्पना राणा, मंजू यादव, प्रियंका अग्रवाल, मनोज राय ,राजेश शर्मा, अजय कुमार आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार