ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

जानिए, निर्मल के लिए रुद्रपुर को पुरस्कार में मिला 35 लाख का चेक

रुद्रपुर:स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्तराखण्ड के नगर निगम की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य समारोह में प्रशस्ति पत्र और 35 लाख की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया। नगर निगम द्वारा 100 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने, 98 प्रतिशत प्रसंस्करण, 100 प्रतिशत डंप साइट उपचार, एवं गार्बे फ्री सिटी में एक स्टार ओर ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी प्राप्त करने जैसी उपलब्धियों को हासिल करने पर यह पुरस्कार दिया गया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर की सिंह कालोनी में पहले शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का वर्चुअल शुभारम्भ भी किया।।साथ ही रुद्रपुर शहर के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।महापौर विकास शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताया।साथ ही कहा कि ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ मिलना नगरवासियों के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान हम सभी की साझा मेहनत और जन सहयोग का परिणाम है। शहर को स्वच्छ रखने में हमारे सफाई कर्मियों, अधिकारियों और नागरिकों की महती भूमिका रही है। आरोग्य मंदिर के प्रत्येक हेल्थ सेंटर से 15 से 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में एमबीबीएस चिकित्सक फार्माेसिस्ट नर्स सहित पांच लोगों का स्टाफ होगा। इन अस्पतालों में आम जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी ने आज स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वेक्षण अभियान का भी शुभारम्भ किया है। इसके तहत शहर के सभी स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश काऊ, सरिता कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार