ऊधम सिंह नगर शिक्षा

जानें, गांधी जयंती मनाने की क्या है प्रशासन की तैयारी

रुद्रपुर:ऊधम सिंह नगर में दो अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। ग अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अफसरों के साथ रूपरेखा तैयार की।एडीएम मिश्रा ने सोमवार की कलक्ट्रेट सभागार में कार्यालय सभागार में वर्चुअल बैठक कर अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाएं स्थापित हैं।उनकी साफ-सफाई व रंग रोगन कराना सुनिश्चित करें। शासकीय व अर्द्धशासकीय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।सभी कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य सस्थाओं में सुबह आठ बजे महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा । इसके बाद गांधी व शास्त्री के जीवन संघर्ष, देश सेवा व उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में गांधी के विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाए।विद्यालयों में भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमल अनिरूद्ध उपस्थित थे व जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, सभी उप जिलाधिकारी, सभी एमएनए, ईओ नगर निकाय आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99