यूएस नगर में 5498.79लाख से बनेंगी सड़कें
दिनेशपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद मेंगदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हद्वानी (एमडीएच5) मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटाहल्द्वानीनी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का गुरुवार को वर्चुअल शिलान्यास किया। गदरपुरदिनेशपुर_मटकोटा मार्ग की लंबाई 16 किलोमीटर है।धामी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना कुल 19.900 किमी लंबाई में स्वीकृत की गई है, जिसकी लागत 5498.79 लाख रुपये है। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को न केवल बेहतर सड़क सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि एवं पर्यटन क्षेत्र को भी अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।उत्तराखण्ड सरकार का संकल्प है कि राज्य की सड़कें सुरक्षित, चौड़ी और सुगम हों। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से गांव-गांव तक विकास की रफ्तार पहुंचेगी।रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने उपलब्धियां भी गिनाईं।कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल- ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सड़कें ही विकास की असली धुरी हैं। यह परियोजना क्षेत्र की जनता के जीवन में बड़ा परिवर्तन लेकर आएगी। इस मौके पर गदरपुर विधायक शिव अरोरा,भाजपा के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं जिलाध्यक्ष मनोज पाल,ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, चेयरमैन मंजीत कौर, सतीश चुघ, मनोज गुम्बर, काबल सिंह, सुरेश खुराना, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।





