अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा

रूस में सर्जरी के गुर सीख रहे पंत विवि के विद्यार्थी

रुद्रपुर:पशुओं के घाव व अन्य की सर्जरी में एक्सपर्ट हो।इसके लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रूस में एडवांस सर्जरी के गुर सीख रहे हैं।छात्रों की टीम रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन, रूस के बीच हुए एमओयू के तहत रवाना हो गई है।
पंत विवि के वेटनरी महाविद्यालय और सेंट पीटर्स के बीच एमओयू हुआ है।जिससे दोनों देशों के विद्यार्थी एक दूसरे के यहां जाकर शिक्षा, संस्कृति, सर्जरी की तकनीकी आदि चीजों से रूबरू हो सके। पंत विवि के सात छात्रों और तीन संकाय सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल इंटर्नशिप प्रशिक्षण के लिए रूस पहुंच गया। टीम 29 सितंबर को वापस होगी। इस दौरान विभिन्न विभागों, नैदानिक ​​सुविधाओं और शैक्षणिक संस्थानों के साथ बातचीत शामिल होगी। मास्को यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज और सेंट पीटर्सबर्ग तथा मास्को, भारतीय दूतावास के वाणिज्य दूतावासों का दौरा करेगी। टीम में डॉ. अक्षत कुमार (पशुधन उत्पादन प्रबंधन विभाग), डॉ. शिवांगी मौर्य (पशु चिकित्सा लोक स्वास्थ्य एवं महामारी विज्ञान विभाग), डॉ. राहुल नेगी – (पशु चिकित्सा विभाग), डॉ. नवीन चंद्र (पशु चिकित्सा शल्य चिकित्सा एवं रेडियोलॉजी विभाग), डॉ. योगेश पलयाल, डॉ. मयंक रावत और डॉ. आकृति बल्लभ,डॉ. शिव कुमार, डॉ. संजय कुमार शर्मा और डॉ. अनिल यादव शमिल हैं। शैक्षणिक/सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग और मॉस्को में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ भी बातचीत होगी। पंत विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने चयनित छात्रों और संकाय सदस्यों को आशीर्वाद दिया। साथ ही वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने में इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय अनुभव दौरों के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि पशुओं की सर्जरी और एनाटॉमी के क्षेत्र में रूस बहुत आगे है। पंत विवि के छात्र रूस में अत्याधुनिक सर्जरी को सीख कर यहां पशुओं का आसानी से इलाज कर सकेंगे। रूस अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. एचजे. शिव प्रसाद ने भी टीम को बधाई दी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के टैरिफ वार से भड़के लोग,नहीं करेंगे विदेशी उत्पाद का प्रयोग

लोक निर्णय,रुद्रपुर: अमेरिका ने भारत के कुछ उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ शुल्क लगाया तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ऊधम
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और