ऊधम सिंह नगर कारोबार

युवा उद्यमियों की तारीफ की गई

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) MUY टीम ने CYDA के सहयोग से विकास भवन, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में कुमाऊँ क्षेत्रीय YESummit में विभिन्न बैचों (कोहोर्ट) से लगभग 35 युवा उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। इनमें हस्तशिल्प एवं हथकरघा, होमस्टे, हर्बल एवं सुगंधित उत्पाद तथा अन्य क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी शामिल रहे।जिन्होंने अपने उद्यमों का प्रदर्शन किया।कुमाऊं हब के 11 इन्क्यूबेटीज़ का चयन किया गया तथा MUY के 21 इन्क्यूबेटीज़ को मार्च 2027 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 10वें राष्ट्रीय स्तर के YESummit 2026 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया।पिचिंग कार्यक्रम में CDO सर, PD सर एवं APD मैम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा युवा उद्यमियों को बहुमूल्य सुझाव, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।चयनित उद्यमी चेतन धवन – अल्मोड़ा (इत्र एवं सुगंध उत्पाद),बबली कोरंगा – ऊधम सिंह नगर (गोबर से निर्मित उत्पाद),भावना पंत – ऊधम सिंह नगर (गोबर से निर्मित उत्पाद),कार्तिक पांडे – पिथौरागढ़ (पर्यटन),साक्षी बेलवाल – नैनीताल (क्रोशिया उत्पाद),चक्षु तोमर – अल्मोड़ा (ऊन से निर्मित उत्पाद),प्रदीप सिंह – पिथौरागढ़ (रिंगाल उत्पाद),शंकर सिंह – बागेश्वर (खाद्य प्रसंस्करण),कंचन बिनवाल – नैनीताल (स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स,कोमल चौधरी – ऊधम सिंह नगर (ऊनी एवं हथकरघा उत्पाद) की उपलब्धि पर खुशी जताई गई।साथ ही स्थानीय उद्यमिता, नवाचार एवं युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    locnirnay@gmail.com

    About Author

    You may also like

    ऊधम सिंह नगर

    यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
    ऊधम सिंह नगर

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार