हरिद्वार । (लोक निर्णय) जिला प्रशासन ने मंगलवार को हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने बताया कि किसी भी दिशा में अतिक्रमण सड़क ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का फड़, ठेली अथवा अन्य सामान रखा जाता है, तो संबंधित सामान को जब्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं फड़-ठेली संचालकों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





