उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

दून जिम्नास्टिक अकादमी, सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी और शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने जीती ट्रॉफियां

देहरादून। (लोक निर्णय)महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 25 अक्टूबर को 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की ओर से हुई।प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ट्रॉफी दून जिम्नास्टिक अकादमी, बालक वर्ग की ट्रॉफी सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी तथा ओवरऑल टीम ट्रॉफी शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने अपने नाम की। व्यक्तिगत प्रदर्शन में सब-जूनियर कैटेगरी में समृद्धि शर्मा ने 03 स्वर्ण पदक तथा मिनी-2 कैटेगरी में शनाया सुधांशु ने 03 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।जिम्नास्टिक एसोसिएशन के महासचिव श्री प्रमोद चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों एवं जिम्नास्टिक अकादमियों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून, ओएसिस स्कूल, सेंट जोसेफ्स अकादमी देहरादून, सन वैली स्कूल देहरादून, पतंजलि गुरुकुलम स्कूल हरिद्वार, माउंट फोर्ट अकादमी, द एशियन स्कूल, हिलग्रेंज स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, शेरवुड कॉलेज नैनीताल तथा दून जिम्नास्टिक अकादमी देहरादून के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लड़कों की अपेक्षा लडकियों द्वारा अधिक संख्या में प्रतिभाग किया गया, जिसमें लड़कियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार