ऊधम सिंह नगर शिक्षा

राज्य स्थापना दिवस पर हुई स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में दिखीं प्रतिभाएं

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) पीएमश्री अटल उत्कृष्ट आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर मैं जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विकास शर्मा महापौर नगर निगम रुद्रपुर, सावेद आलम खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर एवं प्रधानाचार्य माधवेंद्र सारस्वत के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा मंच पर सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि आज हमारे बीच ऐसे सम्मानित अतिथि उपस्थित हैं, जिनका मार्गदर्शन और प्रेरणा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।सामान्य ज्ञान क्विज की जिला स्तरीय समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर के सात विकासखण्डों की प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त टीमों के 39 छात्र छात्राओं ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न कराई गई। प्रथम चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद अधिकतम अंक लाने वाली 6 टीमों का चयन किया गया। द्वितीय चरण में इन 6 टीमों द्वारा अलग-अलग छह राउंड ( बहुविकल्पीय, विजुअल , वीडियो,एक्सटेंपोर राउंड,रैपिड फायर, बजर राउंड) की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पo गोo बल्लभ o पंत इंटर कॉलेज, काशीपुर के सुबहान फरजंद 12th,आलोक 12th हर्ष कुमार ठाकुर 11th की टीम रही।द्वितीय स्थान पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा के कृष कुमार 11, अमन 9, आयुष 9 की टीम रही।तृतीय स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजिलपुर महरौला की गुलनाज 12, मीनाक्षी 12,आरिफा 11 की टीम रही।
अब जनपद स्तर पर चयनित प्रथम टीम के 3 छात्रों द्वारा राज्य स्थापना दिवस के दिन देहरादून में प्रतिभाग किया जाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम द्वारा बताया गया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।यह आयोजन केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि अपनी देवभूमि के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध लोकसंस्कृति, प्राकृतिक संपदा, महान विभूतियों और राज्य निर्माण के संघर्ष को जानने-समझने का एक सार्थक प्रयास है।कार्यक्रम का संचालन गिरीश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। मंच पर निर्णायक मंडल के रूप में राजकुमुद पाठक, राजेन्द्र सिंह, अनुराधा केसरी के साथ वरिष्ठ प्रवक्ता राजपति बिंद , सह- समन्वयक राघवेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश जोशी, यतींद्र यादव, पीडी सिंह,इंदिरा ग्वासकोटी,भावना सिंह,प्रज्ञा त्रिपाठी , तजम्मुल हसन,भगवती पांडेय,ललित मोहन आदि उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99