सपा प्रमुख अखिलेश के बयान को कांग्रेस समर्थन नहीं करती:डॉक्टर गणेश
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर यदि उत्तराखंड की जनता में आक्रोश है, तो उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपनी बात स्पष्ट करें और प्रदेश की भावनाओं का सम्मान करें। डॉ. गणेश उपाध्याय महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस व उत्तराखंड आंदोलनकारी ने कहा कि किसी भी ऐसे बयान का समर्थन नहीं करती, जिससे उत्तराखंड के लोगों का अपमान होता हो।लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मेरा सवाल है कि क्या प्रदेश के सम्मान की चिंता केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहेगी, या बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उत्तराखंड की बेटी, उनका परिवार एव पूरा उत्तराखंड के लोग न्याय के लिए सड़क पर आंदोलित है । सीबीआइ जांच का क्या हुआ, वीआइपी आरोपित को कहां पहुंचा दिया है देवभूमि की जनता सब जानती है और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों पर भी जवाब दिया जाएगा? मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के समय भाजपा ने उनकी सरकार को बाहरी समर्थन दिया था। यह राजनीतिक इतिहास का हिस्सा है। इसलिए गठबंधन की राजनीति पर चर्चा हो, तो इतिहास के सभी तथ्यों को सामने रखा जाना चाहिए।कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का राजनीतिक सहयोग अपनी जगह है, लेकिन उत्तराखंड का स्वाभिमान सर्वोपरि है। गठबंधन का अर्थ यह नहीं कि हम हर बयान से सहमत हों। हम अपने सहयोगियों से भी तथ्यों और मर्यादा के आधार पर सवाल पूछ सकते हैं।
उत्तराखंड का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से हुआ है। यहाँ के लोगों ने देश की रक्षा, विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सम्मान पर सवाल उठाने वाली किसी भी टिप्पणी को हल्के में नहीं लिया जा सकता और उपाध्याय महामंत्री उत्तराखंड व उत्तराखंड आंदोलनकारी ने कहते हुए कहा कि उत्तराखंड के सम्मान का विषय राजनीति से ऊपर है। सभी दलों को प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और वास्तविक जनसमस्याओं पर भी जवाबदेह होना चाहिए।उत्तराखंड का सम्मान हमारा स्वाभिमान है और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।





