उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

टनकपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

चंपावत। (लोक निर्णय) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में आगामी नवरात्रि त्योहार के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को टनकपुर क्षेत्र के खाघ प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कुट्टू के आटे एवं व्रत से संबंधित अन्य खाद्य सामग्रियों के भंडारण एवं विक्रय व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। किसी भी प्रतिष्ठान में कुट्टू का आटा बिकता हुआ नहीं पाया गया, फिर भी गुणवत्ता जांच हेतु कूटू गिरी, सेदा नमक,पोहा, तेल कुल 05 नमूने संग्रहित कर राजकीय प्रयोगशाला रूद्रपुर को प्रेषित किए गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।विभाग ने टनकपुर एवं बनबसा के समस्त किराना एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए आवश्यक एडवायजरी भी निर्गत की गई है। निर्देशित किया गया है कि नवरात्रि के दौरान कुट्टू का आटा केवल सीलबंद पैकेट में ही बेचा जाए, जिस पर निर्माण एवं उपयोग की तिथि, निर्माता अथवा पैकर का पूर्ण पता तथा एफएसएसएआइ (FSSAI) लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य रूप से अंकित हो। इसके अतिरिक्त व्रत की समस्त सामग्री को उच्च गुणवत्ता एवं स्वच्छता के साथ व्यवस्थित रखने तथा सभी प्रकार के क्रय-विक्रय हेतु पक्के बिल अनिवार्य रूप से जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य कारोबारियों को हिदायत दी गई है कि वे खाद्य पदार्थों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें और समयावधि पार (एक्सपायर्ड) सामग्री को बिक्री हेतु कदापि न रखें। खुली खाद्य सामग्री को ढककर एवं प्रतिष्ठान में साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया है कि आम जनमानस के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु इस प्रकार के निरीक्षण अभियान समय-समय पर आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी तथा सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार