राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में चाणक्य कॉलेज अव्वल
देहरादून। (लोक निर्णय)सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की 21वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित डॉ. आरएस. टोलिया राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में चाणक्य पीजी कॉलेज, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 31 टीमों ने प्रतिभाग किया। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय था सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष: सुधार या सुदृढ़ क्रियान्वयन। मुख्य अतिथि राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड की मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी थीं। गरिमामय अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ाया।प्रतियोगिता में चाणक्य पीजी कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।साथ ही सर्वश्रेष्ठ वक्ता भी छात्रा शांभवी सिंह और अर्जुन प्रताप सिंह रहे। प्रतियोगिता के समापन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। ट्रॉफी प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों में उत्साह एवं गौरव की भावना दिखाई दी।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर चाणक्य पीजी कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। कॉलेज चेयरमेन एस.पी. सिंह, प्रबंध निदेशक रविंद्र सिंह बिष्ट एवं प्राचार्या डॉ. दीपाक्षी जोशी ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में संवैधानिक एवं विधिक जागरूकता, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास तथा प्रभावशाली अभिव्यक्ति का विकास करती हैं। चाणक्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा राज्य स्तरीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे कॉलेज के लिए गौरव का विषय है। संस्थान की प्राध्यापिका उपासना तिवारी को भी विशेष गरिमामय सम्मान से विभूषित किया गया क्योंकि उनके मार्गदर्शन में ही इन विद्यार्थियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल कियाइन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में शिक्षकगण सलीम अहमद, अनिल कुमार, डॉ. आइशा अमीन, डॉ. हरकमल कौर, डॉ. रुबीना सुल्तान, प्रतिभा सिंह, मनप्रीत कौर ,सिद्धि अग्रवाल ,वर्णिका वर्मा संगीता सिंह, हिमानी धामी आदि मौजूद थे।





