उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

सपा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला,चुनाव जीत की बनाई रणनीति

रुद्रपुर:(लोक निर्णय) समाजवादी पार्टी की रुद्रपुर सिटी क्लब में हुई संगठनात्मक बैठक में नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी का हुआ ज़ोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम का सफल संयोजन समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन की भूमिका मजहर रिज़वी ने कुशलतापूर्वक निभाई।संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने पत्रकारों के सामने पार्टी की भावी योजनाओं का खाका सामने रखा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का दौरा कर संगठन को पुनर्गठित किया जाएगा और समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश गठबंधन नहीं होता है, तो पार्टी मैदानी क्षेत्रों की 20 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। घोषणा की कि आगामी 10 अक्टूबर को श्रद्धेय नेताजी (मुलायम सिंह यादव ) की पुण्यतिथि तहसील स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “एक कचौड़ी, एक समोसा… कांग्रेस का क्या भरोसा!”की बात कही।उन्होंने ऊधम सिंह नगर जिले की सभी सीटों पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।कई विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक के संगठन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश में सरकार बनने पर उत्तराखंड के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संवर्धन हेतु 1500 करोड़ का विशेष बजट आवंटित किया जाएगा।इस मौक़े पर ओसियन यादव प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा,
अमित कुमार, प्रदेश अध्यक्ष यूथ बिग्रेड,राम सिंह सागर,मज़हर रिजवी,
जितेंद्र यादव,पार्षद तेजपाल यादव, शंकर यादव, नदीम अख्तर, हनीफ़ गांधी, जावेद सिद्दीकी, सन्नी गुप्ता, दानिश, अमित कुमार, बदरुल दूजा, विशाल यादव, अरविन्द दिवाकर, गौरव, विजय प्रजापति, दबीर राजा, अर्जुन, नन्हे लाल, कमलेश, भीम सिंह, मनोहर, धर्मेंद्र यादब, लखन शर्मा, हेमंत दिवाकर, अंकित कुमार, जीतेन्द्र सिंह, कर्मवीर, जीतेन्द्र सिंह, शुभम कुमार, अंकित, कपिल, लखमेंद्र सिंह, गुलज़ार, शुहाब, वसीम, सलीम अहमद, राजीव यादव,अनिल सक्सेना मनमोहन यादव आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार