ऊधम सिंह नगर

पंतनगर किसान मेले में किसानों के लिए होंगे विशेष कार्यक्रम

पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय में तीन से छह अक्टूबर तक होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। गांधी पार्क में लगने वाले मेले में निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 3-4 अक्टूबर को फल, सब्जियां, पुष्प एवं प्रसंस्कृत उत्पाद की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 3 से 5 अक्टूबर को वैज्ञानिकों के विशेष व्याख्यान अपराह्न तीन बजे से 3ः30 बजे एवं किसान गोष्ठी (कृषि संवाद कार्यक्रम) 3ः30-6ः30 बजे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम सात से 8ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी। 6 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का गांधी हाल में आयोजन किया जायेगा, जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित प्रतिभागियों एवं मेले में लगे स्टालों को अपने प्रदर्शन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। डा. क्वात्रा ने बताया कि किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर मेले से लाभ उठाएं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार