ऊधम सिंह नगर

डॉग बाइट के बढ़ते मामले से सीएमओ सख्त

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और डॉग बाइट के मामलों में वृद्धि को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी सख्त हो गए। डॉक्टर गोस्वामी ने बताया कि विगत कुछ दिनों में जनपद के चिकित्सालयों में कुत्तों के काटे मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखी गई है। साथ ही चिकित्सालय परिसरों में आवारा कुत्तों के झुंड घूमते देखे जा रहे हैं। जिससे मरीजों और स्टाफ में भय का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु सीएमओ ने जिले के सभी प्रमुख सरकारी चिकित्सालयों को रैबीज के समुचित टीके उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया है।उन्होंने सभी को निर्देशित किया है कि अपने-अपने अस्पतालों में रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित रखें। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं अन्य निकायों को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि वे ऐसे आवारा कुत्तों के बंध्याकरण एवं टीकाकरण हेतु उचित व्यवस्था रखें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार