ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

आयुर्वेद दिवस पर लोगों को स्वस्थ रहने के गुर बताए गए

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) आयुर्वेद दिवस पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, ऊधम सिंह नगर की ओर से बुधवार को जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरणसंरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम (योगाभ्यास, विशाल स्वास्थ्य
शिविर, वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी) किए गए। कार्यक्रम की सफल नेतृत्व डॉ.
निवेदिता जोशी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने किया। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह योगाभ्यास सत्र से हुई, जिसमें लगभग 40 लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को आत्मसात किया। इसके पश्चात पारंपरिक धन्वंतरि पूजा’ के साथ मुख्य कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें आमजन के उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की
की।पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पादपों को बढ़ावा
देने के उद्देश्य से एक वृहद पौधारोपण अभियान भी चलाया।
जिसके अंतर्गत कुल 100 पौधे रोपे गए। इन पौधों में मुख्य रूप से
‘सहजन’ के पौधे शामिल थे, जो अपने बहुमूल्य औषधीय एवं पोषण
संबंधी गुणों के लिए विख्यात हैं। यह वृक्षारोपण वोल्टास (Voltas )
कंपनी के कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग और भागीदारी से संपन्न
हुआ, जिसने प्रकृति और आयुर्वेद के अभिन्न संबंध को और अधिक
सुदृढ़ किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण एक निःशुल्क विशाल
स्वास्थ्य शिविर रहा, जिसमें लगभग 264 मरीजों का स्वास्थ्यपरीक्षण
किया गया तथा उन्हें चिकित्सकीय परामर्श व उपचार प्रदान किया
गया। स्वास्थ्य शिविर के समानांतर एक संगोष्ठी’ (विचार-विमर्श सत्र)
में चिकित्सा विशेषज्ञों ने आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेदिक पद्धतियों की प्रासंगिकता और स्वास्थ्य संरक्षण में इसके योगदान पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ उमेश जोशी एवं अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक
सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ बिरेंद्र सिंह रौतेला
ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार (नोडल अधिकारी,
राष्ट्रीय आयुष मिशन – NAM), डॉ. बिरेन्दर सिंह रौतेला, डॉ. भावना
जोशी डॉ. मंजू मिश्रा डॉ. मनविन्दर पाल सिंह (जिलाध्यक्ष चिकित्सा
संवर्ग) डॉ. हर्ष कुमार मदान (EX MO.), रमेश चंद्र जोशी (
प्रशासनिक अधिकारी) पंकज कुमार (वरिष्ठ सहायक), नवल
कांडपाल, कपिल लोहनी (डी. पी. एम.) मनोज जोशी,
राहुल पुरोहित (जिला अध्यक्ष राज. फार्मेसी अधिकारी संघ ऊधम
सिंह नगर, फार्मेसी अधिकारी मसरूफ अहमद व संजय
तिनसोला, नूतन, कविता नौटियाल, सूरज प्रताप,
दिनेश कुमार, गोपाल सिंह, राम किशोर, अमन अनेजा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार