अपराध ऊधम सिंह नगर

नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में एक गिरफ्तार, 30 हिरासत में

किच्छा। (लोक निर्णय) 22 को शाम करीब साढ़े चार बजे नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां की मतगणना प्रक्रिया परिसर (नयी मंडी, किच्छा) में वर्तमान विधायक किच्छा तिलक राज बेहड़ एवं पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला अपने-अपने समर्थकों व प्रत्याशियों के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे उनके बीच कहा-सुनी एवं धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई तथा शांति व कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मौके से हटाया गया।पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला एवं उनके समर्थकों को सिडकुल चौकी, पंतनगर ले जाया गया।विधायक तिलक राज बेहड़ एवं उनके समर्थकों को कोतवाली किच्छा ले जाया गया। विधायक के साथ धक्का-मुक्की करने वाले व्यक्ति धीरज कुमार पुत्र शम्भू सिंह, निवासी: वार्ड चार, आस्था कालोनी, लालपुर, थाना किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर) को कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170 BNS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए पुलिस द्वारा अब तक कुल 30 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।एसएसपी ने बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार