सीएमओ ने तीन सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया,साथ ही मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजीव गोस्वामी ने शनिवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के तीन सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी गई और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) किच्छा निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक (MS) डॉ. राहुल गौर सहित अन्य चिकित्सक अपने दायित्वों पर मुस्तैद मिले। ओपीडी (OPD) का संचालन सुचारु पाया गया और सभी डॉक्टर अपने कक्ष में उपस्थित थे। सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य लाभ और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान PNC वार्ड में छह और जनरल वार्ड में 8 मरीज भर्ती पाए गए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी स्वास्थ्य योजनाओं व सुविधाओं का लाभ प्रत्येक मरीज को समय पर सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए गए।इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गदरपुर गके निरीक्षण किय। केंद्र में डॉ. विवेक और डॉ. वर्षा उपस्थित थे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, डिलीवरी रूम और एक्स-रे कक्ष का बारीकी से मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान 02 मरीज भर्ती मिले, जिनसे अस्पताल की सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। स्थानीय स्तर पर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की बात सामने आई, जिस पर सीएमओ ने संबंधित व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।सीएमओ डॉक्टर संजीव गोस्वामी ने उप जिला चिकित्सालय बाजपुर का निरीक्षण किया तो मौके पर डॉ. विनय यादव और डॉ. आकांक्षा उपस्थित मिले। अस्पताल के वार्डों के निरीक्षण में PNC वार्ड में 04 और जनरल वार्ड में 03 मरीज भर्ती पाए गए। सीएमओ ने अस्पताल की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।





