ऊधम सिंह नगर

कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों का हुआ सम्मान


पंतनगर। (लोक निर्णय) कारगिल विजय शौर्य दिवस पर स्वयं सुरक्षा अभियान के तत्वावधान में आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित शहीद चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया।
कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के दौरान सेवा दे चुके कर्नल गोकरानंद, सूबेदार खड़क सिंह कार्की, हीरा सिंह और मान सिंह ने अपने युद्धकालीन अनुभव साझा किए। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, डॉ. विश्वनाथ, रवि कुशवाहा, डीएन यादव, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, डॉ. एके उपाध्याय, पूनम त्रिपाठी, केपी सिंह, पूर्व सैनिक विनोद भट्ट तथा ठाकुर सिंह टाकुली सहित अन्य वक्ताओं ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम, अटूट संकल्प और मातृभूमि के प्रति समर्पण को प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम के अंत में स्वयं सुरक्षा अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, विश्वविद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार