ऊधम सिंह नगर

तराई–भावर को मिलेगी हावड़ा तक सीधी रेल की सौगात! नई ट्रेन

मनोज कुमार राय,(लोक निर्णय)

काशीपुर। तराई–भावर क्षेत्र में निवास कर रहे लाखों पूर्वांचलवासियों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर आज यानी बुधवार को काशीपुर से एक पूर्वांचल समाज का एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पांडेय को ज्ञापन देकर रामनगर–काशीपुर–बाजपुर–गुलरभोज–लालकुआं–किच्छा–बहेड़ी–लखीमपुर–सीतापुर–बुढ़वल–गोरखपुर मुख्य रेल मार्ग होते हुए हावड़ा तक नई ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग रखी।साथ ही उन्होंने विधायक को बताया कि तराई–भावर क्षेत्र में पूर्वांचल के लाखों लोग निवास करते हैं, जिन्हें अपने पैतृक स्थान आने-जाने के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। नई ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के व्यापार और सामाजिक संपर्क भी मजबूत होंगे।
मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए विधायक अरविंद पाण्डेय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव को शीघ्र ही केंद्रीय रेल मंत्रालय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर इस महत्वपूर्ण मांग को धरातल पर उतारने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उमेश चंद तिवारी, ठाकुर गुलाब सिंह, प्रवीण कुमार, मनोज राय, सचिन मंडल, सूरज सिंह आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार