छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
शांतिपूरी।( लोक निर्णय)राजकीय कन्या हाई स्कूल शांतिपुर नंबर-2 में आज स्कूल के संरक्षक डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता, अभिवाहक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कार्की (सोनू ) एसएमसी की अध्यक्ष गीता कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह कोरंगा ,नारायण सिंह कोरंगा प्रेमा बोहरा ,बीरा अनीता चंद, सुनीता सिंह, पूजा भाटिया, रवीना जोशी सहित कई छात्राएं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बढ़ चढ़कर भाग लिया। संरक्षक डॉ गणेश उपाध्याय सहित प्रधानाचार्य,जनप्रतिनिधियों ने वृक्षों के महत्व की जानकारी दीं।कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने घर और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।कार्यक्रम में छात्राओं ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।





